लेटेस्ट न्यूज़

चीखती महिला का दिखा रौद्र रूप, भक्त बोले- भोले बाबा को मत्था टेकते ही ये हो जाएगी पूरी ठीक

ADVERTISEMENT

Hathras Narayan Sakar Hari : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में हुई मौतों के बाद से सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि सुर्खियों में है.

social share
Google CTA

Hathras Narayan Sakar Hari : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में हुई मौतों के बाद से सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि सुर्खियों में है. कुछ दिनों पहले 'भोले बाबा' और नारायण साकार विश्व हरि के नाम से मशहूर सूरज पाल के सत्संग के दौरान मौत की ऐसी भगदड़ मची की, सैकड़ों जिंदगियां काल के गाल में समा गईं. ऐसी खबरें हैं कि हाथरस हादसे के बाद भोले बाबा अपने मैनपुरी स्थित आश्रम में मौजूद हैं और किसी से मुलाकात नहीं कर रही हैं. वहीं यहां आश्रम के बाहर रोज उन्हें मामने वाले आ रहे हैं. इसी बीच मैनपुरी आश्रम के बाहर यूपी तक को एक ऐसी औरत दिखी जिसने रौद्र रूप धारण किया हुआ था और बार-बार आश्रम में बाबा से मिलने की मांग कर रही थी.