‘पिता ने दिया है खूब दहेज, नहीं बनाऊंगी खाना’, आगरा में पत्नी के फरमान से पति के होश उड़े
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति पत्नी के बीच विवाद में अजब-गजब तर्क सामने आया है. दरअसल, दोनों के बीच हुए विवाद के…
ADVERTISEMENT

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति पत्नी के बीच विवाद में अजब-गजब तर्क सामने आया है. दरअसल, दोनों के बीच हुए विवाद के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में कॉउंसलिंग के लिए पहुंचा. यहां काउंसलर के सामने अपनी बात रखते हुए महिला ने कहा कि उसके पिता ने दहेज दिया है, इसलिए वह खाना नहीं बनाएगी. वहीं, महिला ने पति से कह दिया है कि वह दहेज की रकम से नौकरानी रख सकता है. साथ ही महिला ने अपने पति से कहा कि वह खुद खाना बनाकर खाए और उसे भी खिलाए. वहीं, ये मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुआ है.