पहले पुल से बच्चों को फेंका फिर महिला ने खुद लगा दी नदी में छलांग, बांदा में सामने आई दर्दनाक घटना
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पति से मामूली कहासुनी के बाद अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर यमुना नदी में छलांग लगा दी.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पति से मामूली कहासुनी के बाद अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर यमुना नदी में छलांग लगा दी. जिससे तीनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुचीं पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव यमुना नदी से बरामद कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
