ताजमहल पर कांवड़ का जल चढ़ाने को अड़ी महिला, बोली- भोले बाबा सपने में आए और...
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांवड़ से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर कांवड़ लेकर अचानक ताजमहल के यलो जोन तक पहुंच गईं.
ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कांवड़ से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. आपको बता दें कि हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर कांवड़ लेकर अचानक ताजमहल के यलो जोन तक पहुंच गईं. येलो जोन पर बैरिकेडिंग पर खड़े पुलिस और अन्य फोर्सों के जवानों ने मीरा राठौर को रोक दिया. मीरा राठौर का कहना है कि ताजमहल 'तेजो महालय' है और उन्हें ताजमहल में भगवान शिव पर कांवड़ का जल चढ़ाना है. मीरा राठौर की बात सुनकर पुलिस वालों ने उनसे कह दिया कि वहां जल चढ़ाने के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से परमिशन लेनी होगी. सुप्रीम कोर्ट से परमिशन के बाद अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी.