लेटेस्ट न्यूज़

पति दिनेश को रंगेहाथ पकड़ने के लिए उसकी प्रेमिका के घर पहुंच गई पत्नी रेशमा पर उसने तो इनको खूब मारा!

फतेहपुर की रेशमा नाम की महिला का पति दिनेश अफेयर के चलते उससे दूर रहने लगा था. ये बात रेशमा को अक्सर परेशान करती थी. बीते दिन रेशमा को जैसे ही पता चला कि उसका पति दिनेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया है वह भी वहां पहुंच गई. इस दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर बवाल हुआ है.

ADVERTISEMENT

fatehpur viral video
fatehpur viral video
social share
Google CTA

Husband beat wife for girlfriend: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पति-पत्नी और प्रेमिका को लेकर शुरू हुए भयानक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रेशमा नाम की महिला का पति दिनेश अफेयर के चलते उससे दूर रहने लगा था. ये बात रेशमा को अक्सर परेशान करती थी. बीते दिन रेशमा को जैसे ही पता चला कि उसका पति दिनेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया है वह भी वहां पहुंच गई. इस दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर बवाल हुआ है. पत्नी को प्रेमिका के घर देखकर दिनेश गुस्से में आग बबूला हो उठा. इस दौरान उसने अपनी पत्नी को जमकर पीटना शुरू कर दिया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के 4 लोग लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. 

पति को प्रेमिका के साथ देखकर भड़की पत्नी

इस विवाद के पीछ की कहानी पति-पत्नी और वो से जुड़ी हुई है. रेशमा की शादी फतेहपुर के रहने वाले दिनेश कुमार निषाद के साथ हुई थी. लेकिन पति-पत्नी के बीच का ये रिश्ता एक प्रेमिका की वजह से धीरे-धीरे खराब होने लगा. देखते ही देखते पति-पत्नी यानी रेशमा और दिनेश के बीच दूरियां आ गईं और दोनों अलग रहने लगे.  रेशमा का आरोप है कि उसके पति दिनेश का अटल नगर की रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है.

पत्नी को पीटने लगा दिनेश

रेशमा को शक था कि इसी प्रेमिका की वजह से उसका पति उसे छोड़कर अलग रह रहा है. बुधवार शाम को जब रेशमा को खबर मिली कि उसका पति उसी महिला के घर पर है तो वह उसे रंगे हाथों पकड़ने अटल नगर पहुंच गई. जैसे ही रेशमा अटल नगर स्थित उस घर पर पहुंची वहां मौजूद दिनेश आग बबूला हो गया. उसने अपनी पत्नी रेशमा देवी को देखते ही जमकर पीटना शुरू कर दिया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-ठंडे चलने लगे. अंधेरे में हुई इस मारपीट का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया दो खूब वायरल है. इस वीडियो में दिनेश अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. मारपीट इतनी भीषण थी कि रेशमा और दिनेश के पक्षों से कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.

थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह के मुताबिक 'यह मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और अवैध संबंध के शक से जुड़ा है. कोबरा मोबाइल में तैनात कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की वैधानिक जांच जारी है.'

ये भी पढ़ें: माघ मेले में नागा बाबा मनमौजी रामपुरी के साथ बैठी इटली की ये 22 साल की लड़की कौन? जादू हो गया इनपर!