लेटेस्ट न्यूज़

कौन थे वो आरोपी जिन्होंने श्वेता यादव के पति अंकित कश्यप के प्राइवेट पार्ट को काटकर मार डाला?

अमेठी के अंकित कश्यप हत्याकांड में अंतरजातीय प्रेम विवाह को हत्या की वजह बताया जा रहा है. पत्नी श्वेता यादव ने रिश्तेदारों पर साजिश का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी से न्याय की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Amethi Ankit Kashyap Murder case
Amethi Ankit Kashyap Murder case
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुए अंकित कश्यप हत्याकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. 3 अगस्त की शाम अंकित कश्यप नाम के युवक को घर में बंद करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने पहले अंकित को घर में बंद किया फिर धारदार हथियार से उसकी आंख निकाली और प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस खौफनाक घटना के बाद परिजन अंकित को अस्पताल ले गए. लेकिन उसकी मौत हो गई. अंकित की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर में आगे जानिए आखिर वो लोग कौन थे जिन्होंने अंकित कश्यप को खौफनाक मौत दी. साथ ही इसके पीछे की क्या वजह थी.