लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई? विस्तार से जानिए

Lakhimpur Kheri Violence: देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा किसानों को थार जीप से रौंदने के मामले में जेल की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lakhimpur Kheri Violence: देश के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा किसानों को थार जीप से रौंदने के मामले में जेल की हवा खा रहा है. घटना के बाद गृह राज्य मंत्री का एक बयान आपको याद होगा जब उन्होंने दावा किया था कि अगर उनके बेटे की मौजूदगी घटनास्थल पर कोई साबित कर दे तो वह मंत्री पद छोड़ देंगे. बता दें कि लखीमपुर पुलिस ने इस मामले की जांच में पाया कि मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा घटनास्थल पर मौजूद था. पुलिस ने जांच में आशीष मिश्रा को किसानों की हत्या, हत्या का प्रयास में आरोपी बताया है. पुलिस की दाखिल की गई चार्जशीट के बाद अब लखीमपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं और 16 दिसंबर से ट्रायल भी शुरू हो जाएगा.