लेटेस्ट न्यूज़

चकमा देकर अस्पताल से निकले विपिन ने ठेके पर पहुंचकर पी शराब... फिर चुपचाप आकर वॉर्ड में लेट गया, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक विपिन नाम का मरीज वॉर्ड से निकलकर बाहर जाकर शराब पीता हुआ दिखाई दिया.

ADVERTISEMENT

shahjahanpur viral video
shahjahanpur viral video
social share
google news

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती विपिन नामक एक मरीज वॉर्ड से निकलकर बाहर जाकर शराब पीता हुआ दिखाई दिया. इस दौरान का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मरीज विपिन अपने परिवार और वॉर्ड के कर्मचारियों को चकमा देकर अस्पताल से बाहर निकलता है. फिर शराब के ठेके पर पहुंचता है. यहां से वह शराब खरीदकर पीता है. फिर चुपचाप अपने वॉर्ड में आकर बेड पर लेट जाता है. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.