गाजीपुर एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद का शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा मारे पत्थर! खूब मचा बवाल
Kamlesh Bind Encounter Bawal: गाजीपुर के होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया, पुलिस पर पथराव हुआ और एक सीओ घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

Ghazipur News
Kamlesh Bind Encounter Bawal: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मंगलवार देर शाम भारी बवाल हो गया. पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही कमलेश बिंद का शव उसके गांव गौसाबाद पहुंचा वैसे ही उसके परिजन और ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया. इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और पथराव में एक क्षेत्राधिकारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
