बिजनौर : हाईवे पर बुलेट से Reel बना रहे थे दो दोस्त, पीछे से तेज रफ्तार कार ने मार दी टक्कर, वीडियो आया सामने
Bijonr News : आजकल रील के चक्कर में युवा अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Bijnor News
Bijonr News : आजकल रील के चक्कर में युवा अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां बुलेट पर रील बना रहे दो युवकों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक कई फीट तक हवा में उछलकर नीचे गिरे.