UPTak Baithak Logo

बेटियों से इतनी नफरत…बांदा की महिला अलीगढ़ के शौहर की वजह से अब मां नहीं बन पाएगी, दर्दनाक कहानी

UP News: बांदा की एक युवती का साल 2008 में अलीगढ़ के युवक से निकाह हुआ. इस निकाह के बाद युवती की जिंदगी में खुशियों की जगह दर्द ने ले ली. फिर इसके साथ वहां वह सब हुआ, जिसे जान पुलिस भी सकते में आ गई है.

ADVERTISEMENT

Banda
Banda
social share
Google CTA

UP News: बांदा में रहने वाली एक युवती का निकाह साल 2008 में अलीगढ़ में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ. युवती खुशी-खुशी अपने ससुराल गई और अपनी नई जिंदगी शुरू की. मगर उसे उस दौरान इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिसके साथ उसने निकाह किया है, वह उसकी जिंदगी को बर्बाद करके रख देगा.