9 नवंबर को शुरू हुआ अफेयर, 7 साल बाद इसी दिन कृतिका चौबे को मनीष साहू ने मारी गोली! झांसी के कांड की अंदर की कहानी
UP News: झांसी में एमबीए कर रही छात्रा कृतिका चौबे को उसके प्रेमी मनीष साहू ने गोली मार दी थी. फिर युवक ने खुद भी अपनी जान दे दी थी. छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है. अब दोनों दोनों की सारी कहानी सामने आ गई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: 22 वर्षीय कृतिका चौबे इस समय भोपाल एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही है. 7 साल पहले जिस युवक (25 वर्षीय) मनीष साहू को उसने अपना दिल दिया था, वह ही उसे गोली मार देगा, ये कृतिका ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. कल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास मनीष साहू ने पहले कृतिका को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड में जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.