लेटेस्ट न्यूज़

अब BJP MLA को भी निकालनी पड़ गई बंदूक और रातभर…आदमखोर भेड़ियों के कहर से दहशत में बहराइच

UP News: पिछले 40 दिनों से उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक बना हुआ है. अभी तक करीब 7 बच्चों को भेड़िया उठा ले जा चुका है और इनकी मौत हो चुकी है. 2 दर्जन गांवों में रात के समय लोग बंदूक लेकर रातभर अपने परिवारों की रक्षा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Bahraich
Bahraich
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी तक कई मासूमों को भेड़ियों ने अपना शिकार बना लिया है. कम से कम 7 बच्चों की मौत हो चुकी है. मगर भेड़ियों के आतंक से मुक्ति पाने का कोई रास्ता नहीं निकल रहा है. पिछले 40 दिनों से पूरा क्षेत्र आदमखोर भेड़ियों के भय से कांप उठा है.