लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता कैश खान पर पालतू कुत्तों से गाय को कटवाने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज के बाद FIR दर्ज

कन्नौज में सपा नेता कैश खान पर गाय को पालतू कुत्तों से कटवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है. वायरल सीसीटीवी के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि सपा नेता ने आरोपों को सिरे से खारिज कर साजिश बताया है.

ADVERTISEMENT

SP leader Kaish Khan
SP leader Kaish Khan
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खान का नाम चर्चा में है. कैश खान और उनके मजदूर पर गाय को पालतू कुत्तों से कटवाने के गंभीर आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है. स्थानीय निवासी आदिल खान की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दूसरी तरफ सपा नेता ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए शिकायकर्ता पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं.