लेटेस्ट न्यूज़

बस्ती में रोडवेज बस हुई फेल! धक्का लगाते दिखे लोग, अखिलेश यादव ने बताया ऐसा क्यों हुआ

Basti News: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी बसों में लगातार बेहतर सुविधा देने के वादे करती है, लेकिन जमीन पर इसकी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Basti News: एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी बसों में लगातार बेहतर सुविधा देने के वादे करती है, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत पूरी तरह से परे है. आय दिन सरकारी बस को धक्के के जरिए चालू करने का वीडियो शोशल मीडया पर वायरल होता है. इसी कड़ी में ताजा मामला बस्ती जिले से सामने आया है. यहां, पुलिसवाले समेत अन्य लोग सरकारी बसों को धक्का देते हुए दिखे हैं, जिसका वीडियो शेयर कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश ने वीडियो ट्वीट कर कहा, “भ्रष्टाचार नामक चोर इस सरकारी बस का डबल इंजन चुराकर ले गया है.’