लेटेस्ट न्यूज़

ओमप्रकाश ने जबरन कराया सेक्स चेंज…मुजफ्फरनगर के मुजाहिद का अजीब आरोप, कई ट्विस्ट हैं मामले में

UP News:मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स का जबरन लिंग परिवर्तन ऑपरेशन करा दिया गया. अब पीड़ित ने सामने आकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

MUZZFFARNAGAR NEWS
MUZZFFARNAGAR NEWS
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स का आरोप है की ओमप्रकाश नामक एक आदमी ने जबरन उसको बहला-फुसलाकर उसका गुप्तांग कटवाया और डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करवाकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया गया. आरोप लगाने वाले शख्स का नाम मुजाहिद है.