UPTak Baithak Logo

मोहर्रम जुलूस में हुआ था भारी हंगामा, तेजपाल की गई थी जान, बरेली पुलिस ने शुरू किया बुलडोजर एक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते 19 जुलाई दे दिन मोहर्रम के जुलूस में भारी हंगामा हुआ था, जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव भी फैल गया था. अब पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेना शुरू कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Bareilly
Bareilly
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बीते 19 जुलाई के दिन मोहर्रम के जुलूस में भारी हंगामा हुआ था, जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव भी फैल गया था. आरोप था कि इस दौरान खूब पत्थरबाजी भी की गई थी और तेजपाल नाम के युवक के साथ जमकर मारपीट भी की गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी. बता दें कि अब बरेली पुलिस इस मामले में लगातार एक्शन ले रही है. पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया है और दोनों का घर तोड़ डाला है.