लेटेस्ट न्यूज़

धर्म से मुस्लिम पर नाम में दुबे और शुक्ला, जौनपुर के इस गांव के मुसलमानों की गजब है कहानी

Jaunpur News :  जौनपुर के डेहरी गांव में 60 साल के नौशाद अहमद रहते हैं. लेकिन गांव वाले, नौशाद मियां को दुबे जी कह कर बुलाते हैं.

ADVERTISEMENT

Muslims of JAUNPUR Dehri village
Muslims of JAUNPUR Dehri village
social share
Google CTA

Jaunpur News : जौनपुर के डेहरी गांव में 60 साल के नौशाद अहमद रहते हैं. लेकिन गांव वाले, नौशाद मियां को दुबे जी कह कर बुलाते हैं. सिर्फ नौशाद ही नहीं बल्कि गांव के अशरफ और शिराज भी अपने नाम के आगे दुबे और शुक्ला लगाते हैं. नौशाद बड़े चाव से बताते हैं कि वो मुस्लिम ब्राह्मण हैं. वो तिलक भी लगाते हैं और वजू भी करते हैं. नौशाद दुबे, गौ सेवा भी करते हैं. वो बताते हैं कि लगभग 7 पीढ़ी पहले उनके पूर्वजों ने धर्म बदल लिया था.