लेटेस्ट न्यूज़

मुरादाबाद: गोकशी के आरोप में गिरफ्तार मोनू बिश्नोई के समर्थन में सड़कों पर उतरे बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ता

मुरादाबाद में बजरंग दल नेता मोनू बिश्नोई को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मोनू बिश्नोई की गिरफ्तारी के खिलाफ वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

ADVERTISEMENT

Moradabad News
Moradabad News
social share
google news

बजरंग दल नेता मोनू बिश्नोई को गोकशी के आरोप में जेल भेजने के खिलाफ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया. वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, तो पुलिस को भी उनको संभालना मुश्किल हो गया. मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन देने को इकट्ठा हुए, लेकिन वहां पुलिस ने उनको पार्क का गेट बंद कर रोकने की कोशिश की और पार्क में ही ज्ञापन देने को कहा. मगर सैकड़ों की तादाद में वीएचपी और बजरंग दल कार्यकर्ता नहीं रुके और बीच सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय जाने की कोशिश की, तो पुलिस और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच नोक-झोक भी देखने को मिली.