UPTak Baithak Logo

'फाटक' पहुंचते ही मुख्तार जैसा दिखा अब्बास अंसारी, पिता के कब्र पर फातिहा पढ़ने की तस्वीर आई सामने

मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर स्थित उसके घर लाया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर स्थित उसके घर लाया गया. वहीं पिता के कब्र पर फातिहा पढ़ने गए अब्बास अंसारी की तस्वीरें भी सामने आई है. कब्रिस्तान पहुंचे अब्बास का हाव-भाव ठीक अपने पिता मुख्तार अंसारी के जैसा ही दिखा. बता दें कि बुधवार शाम को अब्बास अंसारी कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचा. प्रिजन वैन से उतरते हुए अब्बास ने मुख्तार की स्टाइल में सलाम किया और फिर अंदर गया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तौनात रही. मुख्तार के घर फाटक से कब्रिस्तान तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा. वहीं कब्रिस्तान में अब्बास के के साथ छोटा भाई उमर और परिवार के लोग मौजूद रहे.