सहारनपुर के गागलहेड़ी में राजकुमार के घर पहुंचे बदमाश, घर वालों ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर नहीं होने दी चोरी
सहारनपुर में चार बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की. ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ा, पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए. फरार आरोपियों की तलाश जारी.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में देर रात चार बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की. बदमाशों ने परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बनाने का प्रयास किया. लेकिन परिजनों की सतर्कता और पड़ोसियों की मदद से दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया गया.
