लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर आरिफ, अहमद, अकील, शाहिद समेत कई गिरफ्तार, ऐसा क्या कर रहे थे ये?

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. दरअसल ये सभी एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. इनके पास इसकी अनुमति भी नहीं थी. 

ADVERTISEMENT

Bareilly, Bareilly News, Bareilly Police, Bareilly Viral News, Bareilly Viral Video, Namaz
Bareilly, Bareilly News, Bareilly Police, Bareilly Viral News, Bareilly Viral Video, Namaz
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर ग्राम प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. दरअसल ये सभी एक अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. इनके पास इसकी अनुमति भी नहीं थी. 

दरअसल त्योहारों और गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में निषेधाज्ञा लागू है. ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि बिना परमिशन के 20 से अधिक लोग नमाज पढ़ रहे थे. इसको लेकर हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत की थी.

क्या है पूरा मामला?

हमारे सहयोगी 'आजतक' के मुताबिक, क्षेत्र के जाम सावंत शुमाली गांव में एक जमीन पर 20 से अधिक लोग जमा हुए और सभी ने जुम्मे की नमाज पढ़ना शुरू कर दिया. एक टिन शेड में ये नमाज पढ़ी गई और इसके लिए इनके पास प्रशासन की परमिशन भी नहीं थी. 

घटना की जानकारी हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी. सोशल मीडिया पर भी पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई. पुलिस  ने कई लोगों को हिरासत में लिया.  एसएचओ का कहना है कि घटना के ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार? 

पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान आरिफ, छोटे अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, कादिर अहमद और मुजम्मिल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.