UPTak Baithak Logo

असंख्य दीपों का प्रज्वलन, नटराज नृत्य...दिवाली से पहले संभल के DAV फर्टिलाइजर स्कूल में खूब दिखी रौनक

Sambhal News: संभल के डीएवी स्कूल में धनतेरस पर 'ज्योति वंदन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, दीप प्रज्वलन से प्रांगण हुआ आलोकित.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, बबराला में धनतेरस के अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम "ज्योति वंदन" का आयोजन किया गया. इस आयोजन में मुख्य अतिथि एमएस प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ असंख्य दीपों के प्रज्वलन से हुआ, जिससे विद्यालय परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो गया और पूरे वातावरण में एक खास धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह देखने को मिला.