500 गोलियां बरसा मारे गए थे कृष्णानंद राय, अब मुख्तार की मौत पर उनकी पत्नी अलका राय ने ये कहा
बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मुख्तार अंसारी को बचा नहीं पाए. मुख्तार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मुख्तार की मौत पर अब कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

मुख्तार अंसारी और अलका राय
Mukhtar Ansari: बीती रात बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मुख्तार की मौत की असल वजह सामने आएगी.