लेटेस्ट न्यूज़

दावत में मीट नहीं खाया तो कपिल को मारा चाकू? हापुड़ के इस केस की अब SP ने बताई इनसाइड स्टोरी

हापुड़ में मीट न खाने पर युवक को चाकू मारने और सांप्रदायिक विवाद का दावा पुलिस जांच में गलत निकला. जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक लोहे की बाड़ पर गिरकर घायल हुआ था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

हापुड़, उत्तर प्रदेश): हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दावत के दौरान मीट न खाने पर हिंदू युवक को चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में सांप्रदायिक मोड़ और चाकूबाजी का यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है.