कारोबारी की बेटी को हुआ ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की से प्यार, 7 लाख खर्च कर बनी लड़का फिर रचाई शादी
Kanauji Love Story : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया है.
ADVERTISEMENT

Kanauji Love Story
Kanauji Love Story : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया है. यहां दो सहेलियों के बीच ऐसा प्रेम परवान चढ़ा कि उन्होंने समाज की परंपराओं को तोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी करने का निर्णय ले लिया. इस अद्भुत प्रेम कहानी की शुरुआत 2020 में हुई, जब सर्राफा कारोबारी की बेटी और ब्यूटी पार्लर संचालिका की पहली मुलाकात ज्वैलरी शॉप में हुई थी.
