नाबालिग से प्रेम कर जुनैद ने बनाया अश्लील वीडियो और दोस्तों में बांटा! फिर इन 9 ने मिलकर लड़की का जीवन नर्क बना दिया
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे सात से आठ महीने तक लगातार ब्लैकमेल किया गया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से दिल दहला देने वाली दरिंदगी का मामला सामने आया है. कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया गया और फिर इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे सात से आठ महीने तक लगातार ब्लैकमेल किया गया. आरोप है कि पहले प्रेमी ने और फिर उसके 8 साथियों ने मिलकर नाबालिग के साथ दरिंदगी की. लड़की के अश्लील वीडियो को दिखा कर बार-बार ब्लैकमेल किया गया. आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी बड़ी बहन को बताई. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने 8 नामजद समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है.