जौनपुर में आधी रात मचा कोहराम, बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 6 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के कासगंज के बाद अब जौनपुर में ट्रैक्टर हादसा हो गया. जौनपुर जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कासगंज के बाद अब जौनपुर में ट्रैक्टर हादसा हो गया. जौनपुर जिले में रविवार रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. जौनपुर के समाधगंज रायबरेली हाइवे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे में ढलाई मशीन ट्रैक्टर पर सवार 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि इस हादसे में बस सवार 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया.
