लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के ई-रिक्शा चालक संजय की कार सवारों ने छीन ली जिंदगी, CCTV में रिकॉर्ड हुआ सारा मंजर

कानपुर में पुलिस कमिश्नर बंगलो के सामने तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारी, जिससे रिक्शा पलट गया और चालक की मौत हो गई. चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक और चौंका देने वाली घटना सामने आई है. कानपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गया. आपको बता दें कि यह हादसा पुलिस कमिश्नर बंगलो के ठीक सामने हुआ, जिसमें ई-रिक्शा चालक संजय कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इसकी खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और कार चालक की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.