लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में शामिल कौन है 1 लाख का इनामी आरोपी भोले राजभर, जानिए उसका बीजेपी से क्या रहा है कनेक्शन

Jaunpur Dulha Case News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए सनसनीखेज आजाद बिन्द हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. खेतासराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीती 1 मई की रात को शादी के जोड़े में सजे दूल्हे आजाद बिन्द को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया था.

ADVERTISEMENT

jaunpur dulha murder, bhole rajbhar updates, bjp connection controversy, lakh bounty suspect, up crime news, khetasarai highway incident, azad bind case, police encounter ravi
Jaunpur Dulha Murder Case Bhole Rajbhar
social share
google news

Jaunpur Dulha Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए सनसनीखेज आजाद बिन्द हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है. खेतासराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बीती 1 मई की रात को शादी के जोड़े में सजे दूल्हे आजाद बिन्द को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में गोलियों से मौत के घाट उतार दिया था. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी रवि यादव को मार गिराया है, जबकि दो अन्य आरोपी प्रदीप बिन्द और भोले राजभर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. फरार आरोपियों में से एक, भोले राजभर पर पुलिस ने एक लाख रुपये का भारी-भरकम इनाम घोषित किया है, जिसके बाद से उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.