लेटेस्ट न्यूज़

ईरान की फैजा को हुआ मुरादाबाद के दिवाकर से प्यार, इस लव स्टोरी को जानकर ताज्जुब करेंगे

ईरान की फैजा को मुरादाबाद के रहने वाले दिवाकर से प्यार हो गया है. दिवाकर यूट्यूबर है और वह भी फैजा से प्यार करता है. फैजा और उसके पिता 20 दिन के वीजा पर भारत आए हैं. अब फैजा और दिवाकर ने मुरादाबाद में सगाई भी कर ली है.

ADVERTISEMENT

Moradabad
ईरान की फैजा और दिवाकर
social share
Google CTA

Moradabad News: कहते हैं कि प्यार सरहद नहीं देखता. जब दिलों का मिलना होता है तो दिल मिल ही जाते हैं. सीमा हैदर और सचिन की कहानी तो आप जानते ही हैं. पाकिस्तानी सीमा अपने 3 बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत में आ गई थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. अब ईरान की फैजा भी अपने प्रेमी से सगाई करने यूपी के मुरादाबाद पहुंच गई है. फर्क इतना है कि फैजा अपने पिता को लेकर भारत आई है और उसने सारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है.