UPTak Baithak Logo

इनाया ने सन्नी से शादी की, उसके साथ सुहागरात भी मनाई फिर 3 दिनों बाद किराए के खानदान वाली कहानी पता चली

बागपत के सन्नी के साथ जो हुआ है उसे सुनकर अच्छे-भले लोगों के होश उड़ जाएं. 2 लाख देकर उसने शादी की. हिंदू रीति-रिवाज से फेरे हुए. तीन रातें दुल्हन साथ रही. सब कुछ अबतक असली. लेकिन फिर चौथे दिन जो हुआ उसे जान आप हिल जाएंगे.

ADVERTISEMENT

 तस्वीर में सन्नी
तस्वीर में सन्नी
social share
Google CTA

बागपत का सन्नी उस दिन बहुत खुश था जब राजू उसे दिल्ली के मजनू का टीला ले गया था. सन्नी अपनी शादी के लिए यहां एक लड़की देखने आया था. एक लड़की ने सन्नी से मुलाकात की. लड़की के साथ एक महिला भी थी. महिला ने खुद को लड़की की मां बताया था. सन्नी ने लड़की को पसंद किया. बात आगे बढ़ी और फिर धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक सन्नी की शादी हुई. सन्नी अपनी नई नवेली दुल्हन को घर लेकर आया. सुहागरात मनाई गई. सब कुछ सही चल रहा था. दुल्हन बिलकुल परिवार की बहू की तरह रह रही थी. शादी की अभी तीन ही रात बीती थीं कि अचानक सन्नी की दुल्हन ने अपने मायके जाने के लिए कहा. सन्नी ने पत्नी की मांग पूरी कर दी. पत्नी मायके चली गई. यहीं से कहानी में ट्विस्ट आया और सन्नी की दुनिया ही पलट गई. उसे समझ ही नहीं आया कि उसके संग क्या हुआ?