लेटेस्ट न्यूज़

मां बबीता और पिता श्याम को अंबेश ने आरी से 3-3 टुकड़ों में काट दिया! फिर पता चला मुस्लिम पत्नी वाला चक्कर

UP News: जौनपुर के अंबेश ने अपने माता-पिता के साथ जो निर्ममता की, उसे जान लोग सहम गए हैं. इस हैरान कर देने वाले कांड ने लोगों को हिला कर रख दिया है. यहां अंबेश ने हैवानियत की सारी हद पार कर दी और अपने माता-पिता के साथ ही खौफनाक कांड कर डाला.

ADVERTISEMENT

Jaunpur, Jaunpur news, Jaunpur crime, Jaunpur crime news, Jaunpur police, Jaunpur viral news, up news, up crime news, up crime, जौनपुर, जौनपुर न्यूज, जौनपुर क्राइम न्यूज, जौनपुर वायरल न्यूज, यूपी क्राइम, यूपी वायरल न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: 13 दिसंबर के दिन वंदना नाम की युवती जौनपुर के जफराबाद थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता, जो अहमदपुर गांव में रहते हैं और जिनका नाम 65 साल का श्याम बहादुर, 63 साल की बबिता हैं, वह कई दिनों से गायब हैं. इसी के साथ वंदना ये भी बताती है कि उसका भाई अंबेश भी लापता है. वंदना का कहना था कि किसी का कुछ पता नहीं चल रहा है. वंदना पुलिस को जानकारी देती है कि आखिरी बार उसकी उसके भाई से बात हुई थी तो उसने उसे बताया था कि मां-पिता कहीं चले गए हैं और वह उन्हें खोज रहा है. मगर इसके बाद भाई का भी कुछ पता नहीं चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही जौनपुर पुलिस के कान खड़े हो जाते हैं. दरअसल जो जानकारी वंदना ने पुलिस को दी थी, उससे साफ था कि ये कोई गुमशुदगी का मामला नहीं है. ऐसे में जौनपुर पुलिस ने सर्विलांस टीम को एक्टिव किया और सबसे पहले वंदना के भाई अंबेश की तलाश शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ करने लगी.