लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में महिला पुलिस ने कर दिया जितेंद्र का एनकाउंटर! फिर उसे कंधे पर उठाकर लाती दिखीं

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश जितेंद्र को गिरफ्तार किया है. शातिर बदमाश जितेंद्र ने महिला पुलिसकर्मियों को देखते ही गोली मारते हुए भागने की कोशिश की थी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने देर रात हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश जितेंद्र को गिरफ्तार किया है. शातिर बदमाश जितेंद्र ने महिला पुलिसकर्मियों को देखते ही गोली मारते हुए भागने की कोशिश की थी. इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमें वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद दो महिला पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांग कर अपने साथ ले गईं. इस दौरान आरोपी माफी मांगता हुआ नजर आया.

क्या है पूरा मामला?

घटना बीती रात चौकी लोहियानगर के पास की है. महिला थाने की पुलिस टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की और उन पर गोली चला दी. लेकिन महिला पुलिसकर्मी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने जवाबी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

माफी मांगने लगा आरोपी

बता दें कि घायल आरोपी जितेंद्र को दो महिलापुलिसकर्मी अपने कंधे पर टांग कर ले गईं. इस दौरान वह रोते हुए उनसे माफी मांगता नजर आया. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी कहता हुआ सुना जा सकता है कि उसने बचने के लिए गोली चलाई थी.

गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है जो पहले से ही लूट और चोरी के आठ मामलों में वांछित था. पुलिस ने उसके पास से चोरी की स्कूटी, एक टैबलेट, एक मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: आजम खान की रिहाई से पहले जेल के बाहर ये क्या हो रहा, भीड़ कहां से आ गई, रिपोर्टर ने क्या-क्या देखा?