'तुम नहीं आए तो सुसाइड कर लूंगी'...शिखर के पहुंचने पर अमृता लटकी मिली, फिर BF ने गर्लफ्रेंड के शव के साथ ये किया
यूपी के बांदा की छात्रा का शव प्रेमी ने 300 किलोमीटर तक गाड़ी में घुमाया, फिर झांसी-उरई हाइवे पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की एक छात्रा की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मामला उस समय उजागर हुआ जब पुलिस ने झांसी-उरई हाईवे के जंगलों से एक युवती का शव बरामद किया. जांच में पता चला कि यह शव बांदा की रहने वाली अमृता का था, जो प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी. इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे एक प्रेम संबंध की कहानी सामने आई है, जिसमें कानपुर के शिखर शुक्ला की संलिप्तता पाई गई है.