बागपत में नाबालिगों के गैंग ने जुबैर को दौड़ा-दौड़ाकर माथे पर घोंपा पर छूरा! माजरा क्या है?
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक किशोर गैंग ने शादी से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया. युवक ने भागकर जान बचाई लेकिन आरोपी चाकू लेकर 100 मीटर तक उसका पीछा करता रहा.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किशोर गैंग ने मिलकर एक युवक पर बेरहमी से चाकू से हमला कर दिया. सिर्फ यही नहीं जब युवक अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा तो गैंग में से एक शख्स चाकू लेकर करीब 100 मीटर तक उसके पीछे दौड़ता रहा. अब इस वारदात का LIVE वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप गई है. बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त हुआ जब पीड़ित किशोर शादी समारोह से घर लौट रहा था.