2013 में कानपुर की युवती को मिला था औरैया का हनी, प्यार हुआ-बने संबंध तो पता चली उसके रहीस होने की सच्चाई, अब हुआ कांड
UP News: यूपी के औरैया में कानपुर की एक युवती पुलिस के पास पहुंची. इस दौरान युवती ने जो कहानी पुलिस को बताई, उसे सुन पुलिस भी चौंक गई. दरअसल यहां रहने वाला रहीस कानपुुर में हनी बन गया था.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाले रहीस साल 2013 में बीटेक करने कानपुर आया था. यहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और फिर दोनों में दोस्ती हो गई. इस दौरान रहीस ने अपना नाम हनी बताया. ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. कुछ साल बाद एक दिन युवती को पता चला कि जिसे वह हनी समझ रही है, उसका असली नाम रहीस है और वह मुस्लिम है. महिला ने विरोध किया. मगर रहीस ने शादी का वादा करके फिर से युवती का भरोसा जीत लिया.