लेटेस्ट न्यूज़

पति पर तीन शादियों का आरोप तो पत्नी के गैरमर्द सिपाही से संबंध! बस्ती के धर्मेश और अनुराधा की गजब ही कहानी

बस्ती जिले में पति-पत्नी और सिपाही के बीच अवैध संबंधों और तीन शादियों के आरोपों ने सनसनी फैलाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ADVERTISEMENT

Basti News
Basti News
social share
Google CTA

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यहां लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में एक व्यक्ति की तीन शादियों और उसकी पत्नी के सिपाही के साथ कथित अवैध संबंधों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पति ने अपनी पत्नी और एक सिपाही पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है. जबकि पत्नी ने पति पर कई लड़कियों से रिश्ते और फर्जी शादी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.