'शादी को एक महीना भी नहीं हुआ, मुझे विधवा बना दिया'... एनकाउंटर में मारे गए कमलेश बिंद की पत्नी ने रोते हुए दिखाया शादी का कार्ड
Ghazipur Kamlesh Bind Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश बिंद उर्फ कमलेश चौधरी के परिजनों ने इस एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
ADVERTISEMENT

Ghazipur Kamlesh Bind Encounter News
Ghazipur Encounter Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कमलेश बिंद उर्फ कमलेश चौधरी के परिजनों ने इस एनकाउंटर को पूरी तरह फर्जी बताते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महज एक महीना पहले दूल्हा बने कमलेश की पत्नी मनीषा कुमारी ने हाथ में अपनी शादी का कार्ड लेकर रोते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनके पति पूरी तरह निर्दोष थे और पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर उनकी हत्या कर दी.
