UPTak Baithak Logo

'अगर पेंशन चाहिए तो बैंक उन्हें ही आना पड़ेगा...', फर्रुखाबाद में मैनेजर की बात से परेशान होकर 72 साल की दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

Farrukhabad Old Women Pension News: यूपी के फर्रुखाबाद में एक पोता अपनी 72-73 साल की दादी किशन प्यारी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंच गया, क्योंकि उनकी पेंशन निकालनी थी.

ADVERTISEMENT

Farrukhabad Pension Issue News
Farrukhabad Pension Issue News
social share
google news

Farrukhabad Pension Issue News: यूपी के फर्रुखाबाद में एक पोता अपनी 72-73 साल की दादी किशन प्यारी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंच गया, क्योंकि उनकी पेंशन निकालनी थी. बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर की ओर से कहा गया था कि अगर पेंशन चाहिए तो बैंक उन्हें ही आना पड़ेगा, इसी बात से परेशान होकर यह स्थिति बनी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बता दें किशन प्यारी के पति सरकारी नौकरी में बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनके निधन के बाद उन्हें पेंशन मिलनी शुरू हुई, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अब उनकी हालत ऐसी हो गई है कि चलना-फिरना मुश्किल है, कूल्हे में चोट और शारीरिक कमजोरी के कारण वह पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हैं.