UPTak Baithak Logo

सहारनपुर DM बोले- नेपियर घास के लिए किसान मुझसे संपर्क करें...एक नहीं अनेक हैं इसके फायदे

Saharanpur News: सहारनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि जिले के रिमाउंट डिपो में 50 एकड़ जमीन पर नेपियर घास उगाई जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Saharanpur News: सहारनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि जिले के रिमाउंट डिपो में 50 एकड़ जमीन पर नेपियर घास उगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास पर भी नेपियर घास की बुवाई की गई है. वहीं, डीएम ने बताया कि किसानों को नेपियर का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और इच्छुक किसान इसके लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि नेपियर घास का उत्पादन साल भर किया जा सकता है. इससे पूरे साल निराश्रित एवं आश्रित पशुओं को पौष्टिक आहार मिल सकेगा.