जौनपुर के चंद्र भूषण यादव अमेरिका में बना रहे राम मंदिर, योगी-अखिलेश से मिले, आखिर कौन हैं ये?
यूपी के जौनपुर के निवासी चंद्र भूषण यादव अमेरिका में राम मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं. वह अमेरिका में राम मंदिर के साथ-साथ रामायण म्यूजियम का भी निर्माण करवा रहे हैं. चंद्र भूषण यादव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और उन्हें भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया है.
ADVERTISEMENT

Jaunpur
UP News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद से पूरा देश राममय हो गया है. राम मंदिर का असर ये हुआ है कि अब अमेरिका तक में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है. यूपी के जौनपुर से संबंध रखने वाले चंद्र भूषण यादव अमेरिका में राम मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं. वह अमेरिका में राम मंदिर के साथ-साथ रामायण म्यूजियम का भी निर्माण करवा रहे हैं. चंद्र भूषण यादव ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है और उन्हें भूमि पूजन के लिए आमंत्रित किया है. इसी के साथ चंद्र भूषण यादव ने समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से भी मुलाकात की है.