खून का बदला खून...बागपत में LLB छात्र अंकुश की गोली मारकर हुई थी हत्या,विनय उर्फ बिच्छू पकड़ाया तो पता चली पुरानी रंजिश की कहानी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एलएलबी छात्र अंकुश की हत्या के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश विनय उर्फ बिच्छू को घायल कर गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Baghpat News
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एलएलबी छात्र अंकुश की हत्या के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक 25 हजार के इनामी बदमाश विनय उर्फ बिच्छू को घायल कर गिरफ्तार किया है. अस्पताल में भर्ती होने के बाद विनय उर्फ बिच्छू ने खुलकर स्वीकार किया है कि उसने यह हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की है. उसका कहना है कि 'वो हमें मारता उससे पहले हमने उसे मार दिया' और अब वह अपने भाई की हत्या का बदला लेने की बात भी कह रहा है.