बरेली में आवारा कुत्तों ने 100 मीटर तक 2.5 साल की बच्ची को घसीटा, बुरी तरह नोंचा, हुई मौत
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले मेें थाना सीबीगंज के बंडिया गांव क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची को खूंखार कुत्तों ने नोचकर…
ADVERTISEMENT

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले मेें थाना सीबीगंज के बंडिया गांव क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची को खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला. नहर के पास रहने वाले अवधेश गंगवार की ढाई साल की बच्ची परी मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी खूंखार कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला कर दिया और बच्ची को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गए. खूंखार कुत्तों से बच्ची जान बचाने के लिए चिल्लाती रही. लेकिन जब तक आसपास के लोग बचाने के लिए आते तब तक कुत्ते बच्ची पर बुरी तरह से हमला कर चुके थे. इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

