लेटेस्ट न्यूज़

दुबई की जेल में कैद है यूपी की शहजादी और चार दिन बाद होनी है फांसी, मां-बाप ने बताया बेटी का हाल और लगाई ये गुहार

Banda News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली शहजादी को आने वाली 20 सितंबर के बाद फांसी की सजा दी जानी है.

ADVERTISEMENT

banda Shehzadi In  Dhabi Jail
banda Shehzadi In Dhabi Jail
social share
google news

Banda News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली शहजादी को आने वाली 20 सितंबर के बाद फांसी की सजा दी जानी है. शहजादी पर दुबई की एक फैमली ने अपने बच्चे की मौत पर हत्या का जुर्म लगाकर जबरन फंसा दिया, जिसके बाद दुबई की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. दुबई की जेल में बंद शहजादी ने जब अपनी फांसी की सजा की जानकारी माता-पिता को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर बेटी के जान बचाने की गुहार लगाई है. जैसे-जैसे शहजादी को फांसी देने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे बेबस लाचार माता पिता का धैर्य टूटा जा रहा है. बस अब वो अपनी बेटी की जान की भीख मांग रहे हैं.