लेटेस्ट न्यूज़

सुबह 10:10 बजे बांदा DM जे रीभा पहुंचींं विकास भवन, 11 अफसर और 35 कर्मी मिले गायब तो उन्होंने दे दिया ये आदेश  

UP News: बांदा में DM जे रीभा ने मारा छापा, 11 जिला स्तरीय अफसर और 35 कर्मचारी ऑफिस से नदारद मिले. सीएम योगी के निर्देशों की अनदेखी पर DM ने सभी का एक दिन का वेतन काटने और विभागीय जांच के आदेश दिए.

ADVERTISEMENT

Banda DM J Reebha
Banda DM J Reebha
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह सुबह 10 से 12 बजे तक अपने-अपने ऑफिस में लोगों की समस्यायों को सुनें और उनका तुरंत निस्तारण करें. मगर बांदा जिले के अफसरों और कर्मचारियों ने इन निर्देशों को ढंग से पालन नहीं किया. जब जिलाधिकारी जे रीभा अचानक सुबह 10:10 बजे निरीक्षण के लिए विकास भवन पहुंचीं तो पोल खुल गई. यहां 11 जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा 35 विभागीय कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले. यह देख डीएम का पारा चढ़ गया. उन्होंने तुरंत सभी की सैलरी काटने के साथ विभागीय जांच के आदेश दे दिए.