हाथी की पॉटी और पेशाब से पकड़े जाएंगे बहराइच के आदमखोर भेड़िए! ये टेक्नीक आप नहीं जानते होंगे
Terror of Wolf in Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच में इन दिनों एक अदमखोर भेड़ियों से पूरे इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं. भेड़ियों ने एक महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है.
ADVERTISEMENT

Terror of Wolf in bahraich
Terror of Wolf in Bahraich : उत्तर प्रदेश के बहराइच में इन दिनों एक अदमखोर भेड़ियों से पूरे इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं. भेड़ियों ने एक महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है. जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. वहीं अब उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम ने लगातार गश्त कर रही है. फिलहाल, वन विभाग की 20 टीमें आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं. वहीं भेड़ियों को रिहायशी इलाकों से दूर भगाने के लिए वन विभाग के विशेषज्ञ हाथियों के मल और मूत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं.
