यूपी के उन्नाव में भारत की पहली प्राइवेट AI यूनिवर्सिटी हुई लॉन्च, इसके बारे में जानिए
यूपी के उन्नाव में भारत की पहली निजी AI यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा) लॉन्च हुई. CM योगी ने शिक्षा, सुरक्षा, कृषि में AI के इस्तेमाल और 10 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने की 'AI प्रज्ञा' योजना बताई. जानें यूपी के विकास का पूरा खाका.
ADVERTISEMENT

India's first private AI university launched in Unnao
उत्तर प्रदेश अब शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख रहा है. भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूपी के उन्नाव में देश की पहली निजी AI-संवर्धित मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया गया है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा स्थापित इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. सीएम योगी ने इस मौके पर राज्य के विकास और AI के भविष्य पर विस्तार से बात भी की.