UPTak Baithak Logo

6 बाद बाद भी नहीं मिला आदित्यवर्धन का शव, 10 हजार रुपये मांगने वाले गोताखोरों को लेकर अब ये हुआ

UP News: कानपुर में बिल्हौर के नाना मऊ घाट में 6 दिन पहले गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्यवर्धन सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चला है. छठवें दिन भी शव की खोजबीन जारी है. मगर शव गोताखोरों के हाथ नहीं लगा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur
Kanpur
social share
Google CTA

UP News: कानपुर में बिल्हौर के नाना मऊ घाट में 6 दिन पहले गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्यवर्धन सिंह का अभी तक कुछ पता नहीं चला है. छठवें दिन भी शव की खोजबीन जारी है. मगर शव गोताखोरों के हाथ नहीं लगा है. दूसरी तरफ डूबते समय उनको बचाने के लिए 10 हजार रुपये की मांग करने वाले गोताखोरों को भी पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है. पुलिस का कहना है कि अगर परिजनों द्वारा शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी.