अंतिम संस्कार करने दिल्ली से 126 KM दूर बृजघाट पहुंचे 4 दोस्त, आस-पास के लोगों ने शव से चादर हटाई तो रह गए सन्न
Hapur News: यूपी के हापुड़ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 4 दोस्त शव लेकर श्मशान घाट आए. इस दौरान जब लोगों ने शव के ऊपर से चादर हटाया तो वह हैरान रह गए.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: हापुड़ के बृजघाट गंगा घाट पर 4 लोग एक शव लेकर आए. उन्हें यहां श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार करना था. ये सभी हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर शव लेकर आए थे. यहां आकर ये सभी बिना धार्मिक रीति रिवाजों का पालन किए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे. ये देख वहां मौजूद लोगों को कुछ शक हुआ. जैसे ही एक शख्स ने शव के ऊपर से कपड़ा हटाया तो वह हैरान रह गया.